Friday, August 28, 2020

JEE NEET Exam 2020: परीक्षा के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन कर रही कांग्रेस, सोशल मीडिया पर भी हल्ला बोला

https://ift.tt/3b3Ymr9

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के बीच मेडिकल और इंजीनियरिंग के यूजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा नीट (NEET- National Eligibility cum Entrance Test) और जेईई (JEE- Joint Entrance Examination) के आयोजन को लेकर हंगामा जारी है। छात्रों से लेकर विपक्षी दलों के राजनेता तक सड़कों पर उतर आए हैं।परीक्षा के आयोजन के खिलाफ आज कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने नारेबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हल्ला बोला जा रहा है। सोशल मीडिया पर JEE-NEET परीक्षा को टालने की अपील की जा रही है।

JEE-NEET परीक्षा के विरोध में ऑनलाइन अभियान
सोशल मीडिया पर आज (28 अगस्त) कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान #SpeakUpForStudentSaftey चलाया जा रहा है। सुबह 10 बजे से वीडियो, पोस्ट के माध्यम से परीक्षा का विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपील की है कि, ऑनलाइन अभियान के जरिए लाखों परेशान छात्रों के साथ अपनी आवाज जोड़िए। आइए, सरकार से छात्रों की बात सुनने की मांग करें।

गौरतलब है कि, JEE (मेन) की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच होनी है और NEET की परीक्षा 13 सितंबर को होगी। JEE एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होगी। पहले JEE की परीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच और NEET की परीक्षा 26 जुलाई को होनी थी।

हालांकि कुछ दिनों पहले देश के 11 राज्यों के स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सितंबर में होने वाली इन दोनों परीक्षाओं को फिर से स्थगित करने की मांग की थी। 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस मामले में सुनवाई की और कोरोना के कारण NEET और JEE परीक्षाओं को टालने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

परीक्षा के लिए हरी झंडी देते हुए कोर्ट ने कहा था, अगर परीक्षाएं समय से नहीं होती हैं, तो यह देश का नुकसान होगा। स्टूडेंट्स का एक पूरा साल बर्बाद हो जाएगा। कोरोना काल में भी जिंदगी चलती रहनी चाहिए। इसलिए परीक्षाएं नहीं रोकी जा सकतीं। हमें आगे बढ़ना होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
JEE NEET Exam 2020 Postponement Live Update Congress Nationwide Protest Against Conduct Of Exams NSUI Modi Govt Covid
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jqGCsX

No comments:

Post a Comment