जम्मू, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के मंगलवार को छोटे हथियारों का इस्तेमाल करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन सुबह लगभग 7 बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में हुआ।
उन्होंने कहा, भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है।
इस वर्ष पाकिस्तान द्वारा 2,720 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा चुका है, जिसमें 21 नागरिकों की मौत हुई है और 94 अन्य घायल हुए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31asInu
.
No comments:
Post a Comment