डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 146.44 अंकों की तेजी के साथ 38,275.34 पर और निफ्टी 30.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,225.00 पर खुला है। लगभग 608 शेयरों में तेजी, 488 शेयरों में गिरावट आई और 95 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शेयर बाजार पिछले कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 39.35 अंकों या 0.10% की गिरावट के साथ 38101.12 पर और निफ्टी 21.30 अंकों या 0.19% की गिरावट के साथ 11194.20 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30Qc6Bd
.
No comments:
Post a Comment