Monday, July 27, 2020

Fuel Price: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दी राहत, जानें आज के दाम

https://ift.tt/2WXkrlF

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतोंं में कोई बढ़ी हलचल देखने को नहीं मिली। ऐसे में इस सप्ताह की शुरुआत राहत के साथ हुई है। तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 27 जुलाई) पेट्रोल-डीजल (Price-Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। बता दें कि एक दिन पहले डीजल के दाम में 13 से 15 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल का भाव 81.94 रुपए प्रति लीटर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। 

देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियां ने इस महीने सिर्फ डीजल के रेट में अधिकांशत: वृद्धि की है, जो 10 बार हुई। बाकी बात करें बात करें पेट्रोल (Petrol) की तो देशभर में काफी दिनों से इसका भाव जस का तस बना हुआ है। भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के रेट में आखिरी बार 29 जून को 5 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। फिलहाल जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत के बारे में...

पोस्ट ऑफिस बचत योजना: कितनी है ब्याज दर, मिनिमम बैलेंस और पात्रता से जुड़ी हर जानकारी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.10 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में आज डीजल की कीमत 81.94 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.04 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।

एयर इंडिया की अवैतनिक अवकाश योजना को पायलटों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 27 july 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Bwshej

No comments:

Post a Comment