डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें व आखिरी दिन आज शुक्रवार को बढ़त के साथ खुलने के बाद अब बाजार में गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 111.81 अंकों की तेजी के साथ 37,847.88 पर और निफ्टी 37.5 अंकों की बढ़त के साथ 11,139.50 पर खुला है। लगभग 521 शेयरों में तेजी, 425 शेयरों में गिरावट आई और 44 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
हालांकि मिडकैप शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.26 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 335.06 अंकों या 0.88% की गिरावट के साथ 37,736.07 पर और निफ्टी 100.70 अंकों या 0.90% की गिरावट के साथ 11,102.20 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39JI4mY
.
No comments:
Post a Comment