Saturday, July 25, 2020

J&K: श्रीनगर के रणबीरगढ़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

https://ift.tt/30Zpu6n

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। शनिवार सुबह श्रीनगर के रणबीरगढ़ इलाके में हुई मुठभेड़ सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले 18 जुलाई यानी बीते शनिवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। 17 जुलाई को भी कुलगाम में सुरक्षाबलों ने नागनाद चिम्मेर इलाके में एनकाउंटर के दौरान जैश-ए-मोहम्म्द के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। 

- सोमवार (13 जुलाई) को कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे।

- रविवार (12 जुलाई) को सोपोर के रेबन इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था। 

- मंगलवार (7 जुलाई) को कश्मीर के पुलवामा के गुसू इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया था। 

- शनिवार (4 जुलाई) को कुलगाम के अर्राह इलाके में दो आतंकी मारे गए थे।

- गुरुवार (2 जुलाई) को मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हुआ था।

Encounter: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

जून में 30 दिन में मुठभेड़ में 51 आतंकी मारे गए
वहीं 1 जून से 30 जून तक सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 51 आतंकी मारे गए।

तारीख

जगह

आतंकी मारे गए

1 जून नौशेरा 3
2 जून त्राल (पुलवामा) 2
3 जून कंगन (पुलवामा) 3
5 जून कालाकोट (राजौरी) 1
7 जून रेबन (शोपियां) 5
8 जून पिंजोरा (शोपियां) 4
10 जून सुगू (शोपियां) 5
13 जून निपोरा (कुलगाम) 2
16 जून तुर्कवंगम (शोपियां) 3
18-19 जून अवंतीपोरा और शोपियां 8
21 जून शोपियां 3
23 जून बंदजू (पुलवामा) 2
25 जून सोपोर (बारामूला) 2
25-26 जून त्राल (पुलवामा) 3
29 जून खुलचोहर (अनंतनाग) 3
30 जून वघामा (अनंतनाग) 2
    कुल 51


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jammu kashmir Encounter at Ranbirgarh in Srinagar Kashmir Police and security forces operation terrorist
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ZWbg6E

No comments:

Post a Comment