Monday, July 6, 2020

Fuel Price: तेल कंपनियों ने आज फिर दी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

https://ift.tt/3gGEKLF

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों का सीधा असर घरेलू यानि के भारतीय बाजार में दिखाई देता है। हालांकि लॉकडाउन में इसका कोई लाभ आमजनता को नहीं मिल सका था। वहीं बात करें वर्तमान की तो भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने लगातार 7वें दिन आम जनता को राहत दी है। आज (सोमवार, 06 जुलाई) पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे और डीजल के दाम में 13 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 

दाम में बढ़ोतरी की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HP, BP) ने बीते जून में लगातार 21 दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ। जिसके बाद देशभर में प्रदर्शन देखने को मिले। इन प्रदर्शनों के बाद ही कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत देना शुरू की है। फिलहाल जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत...

Exclusive: TATA ग्रुुप की रेडी-टू-ईट ब्रांच अब बढ़ाएगी कारोबार

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.10 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
इसी तरह दिल्ली में आज डीजल 80.53 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 78.83 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 75.64 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 77.72 रुपए चुकाना होंगे।

नेपाल में कई चीनी कंपनियां विकास के काम में जुटीं

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 06 july 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Ob10kB

No comments:

Post a Comment