Thursday, July 23, 2020

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमत में आमजन को फिर मिली राहत, जानें आज के दाम

https://ift.tt/2ZOQINo

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरूवार, 23 जुलाई) लगातार तीसरे दिन आमजन को राहत दी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में उछाल आने के बावजूद पेट्रोल- डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। बता दें कि बीते एक सप्ताह से डीजल की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में डीजल का रेट 81.64 रुपए प्रति लीटर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। पिछले 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इससे 3 दिन पहले ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था।

वहीं बात करें पेट्रोल की तो देशभर में काफी दिनों से इसका भाव जस का तस बना हुआ है। भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के रेट में आखिरी बार 29 जून को 5 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। फिलहाल जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत के बारे में...

सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, 50 हजार के पार हुआ सोना

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.10 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में आज डीजल की कीमत 81.64 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में डीजल 79.83 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 76.77 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.60 रुपए चुकाना होंगे।

E-Commerce कंपनियों को बताना होगा, आयात किया हुआ उत्पाद किस देश का है

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 23 july 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WN8H52

No comments:

Post a Comment