Saturday, July 25, 2020

Fuel Price: डीजल की कीमत में फिर लगी आग, राजधानी में 81 रुपए के पार पहुंचे दाम

https://ift.tt/3fYxBWN

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शनिवार, 25 जुलाई) एक बार फिर से डीजल (Diesel) की कीमतों में में बढ़ोतरी कर दी है। 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ राजधानी दिल्ली में डीजल का रेट 81.79 प्रति लीटर के ऐतिहासिक स्तर पर जा पहुंचा है। बता दें कि इस महीने में यह लगातार 9वीं बार है जब सिर्फ डीजल का भाव बढ़ा है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को डीजल के रेट में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 7 दिन पहले 17 पैसे, 8 दिन पहले 17 पैसे और 10 दिन पहले 13 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 

जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतोंं में कोई खास उछाल नहीं देखा गया है। बीते मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल एक डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद घरेलू बाजार में लगातार 4 दिनों तक दोनों इंधनों की कीमतें स्थिर रही थीं। बात करें पेट्रोल (Petrol) की तो भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने बीते 26 दिनों से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल के रेट में आखिरी बार 29 जून को 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। फिलहाल जानते हैं, देश के महानगरो में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम...

अपने आसपास की जितनी सीट चाहें बुक करा सकेंगे GoAir के ग्राहक, एक ही PNR पर मिलेगी सुविधा 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

80.43 रुपए प्रति लीटर

81.79 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

87.19 रुपए प्रति लीटर

79.97 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

82.10 रुपए प्रति लीटर

76.91 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

83.63 रुपए प्रति लीटर

78.73 रुपए प्रति लीटर

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14 लाख करोड़ रुपये के पार

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 25 july 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2D9Cgqj

No comments:

Post a Comment