पणजी, 5 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को गुरु पुर्णिमा के अवसर पर अपने राजनीतिक गुरु- पूर्व रक्षामंत्री व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पत्रकारों से बात करते हुए, सावंत ने इस अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी।
सावंत ने कहा, मेरी जिंदगी में चाहे मेरी मां हो या पिता हो या मेरे राजनीतिक गुरु मनोहर पर्रिकर हों, मैं उन्हें सलाम करता हूं।
सावंत ने मनोहर पर्रिकर के मार्च, 2019 में निधन के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की कमान संभाली थी।
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा, मैं राज्य के प्राइमरी, प्री-प्राइमरी, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में पढ़ा रहे शिक्षकों को भी सलाम करता हूं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2D95aHb
.
No comments:
Post a Comment