Thursday, July 23, 2020

सेंसेक्स, निफ्टी में हरे निशान के साथ कारोबार

https://ift.tt/2VQK6vu

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। विदेशी बाजारों से कोई उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को आरंभिक कारोबार में कोई खास बदलाव नहीं दिखाए हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी में शुरूआती कमजोरी के बाद हरे निशान के साथ कारोबार चल रहा था।

सेंसेक्स सुबह 9.53 बजे पिछले सत्र से 8.60 अंकों की बढ़त के साथ 37,880.12 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 19.80 अंकों यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 11,152.40 पर कारोबार चल रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 56.60 अंकों की कमजोरी के साथ 37,814.92 पर खुला और 37,738.59 तक फिसला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का उपरी स्तर 37,969.69 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी तकरीबन सपाट 11,135 पर खुला और 11,103.15 तक फिसला जबकि इस दौरान निफ्टी का उपरी स्तर 11,177.15 रहा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex, Nifty trade with green mark
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ZSS2PC

No comments:

Post a Comment