डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 67 वें संस्करण में आज देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत कारगिल के शहीदों को याद करते हुए की। उन्होंने कहा, आज 26 जुलाई है, आज का दिन बहुत खास है। आज ‘कारगिल विजय दिवस’ है। 21 साल पहले आज के ही दिन कारगिल के युद्ध में हमारी सेना ने भारत की जीत का झंडा फहराया था। कारगिल का युद्ध जिन परिस्थितियों में हुआ था, वो भारत कभी नहीं भूल सकता। पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मनसूबे पालकर भारत की भूमि हथियाने और अपने यहां चल रहे आन्तरिक कलह से ध्यान भटकाने को लेकर दुस्साहस किया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/300421H
.
No comments:
Post a Comment