श्रीनगर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले को एक बार फिर आतंकवादियों ने निशाना बनाया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया।
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया, हैशटैगपुलवामा में कम तीव्रता वाला हैशटैगआईइडी विस्फोट। सीआरपीएफ के एक जवान के हाथ में चोट आई और उसकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।
दक्षिण कश्मीर के गंगू गांव से सीआरपीएफ के काफिले के गुजरने के बाद संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का कम तीव्रता वाला विस्फोट किया गया।
विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31Kqc9n
.
No comments:
Post a Comment