डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पैरालम्पिक निशानेबाजी टीम इंडियन टाइगर्स को ऑनलाइन लीग में पहले मैच में इंटेलियन स्टाइल टीम ने 10:1 से हरा दिया। इटेलियन स्टाइल टीम में दो ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले निशानेबाज मार्को सुरपिनी और लोरेंजो बाक्की भारतीय निशानेबाजों के लिए काफी मजबूत साबित हुए।
भारतीय पैरालम्पिक संघ (पीसीआई) द्वारा उतारी गई इस टीम में कृष्ण कुमार, ज्योति सनाक्की, इशांक अहूजा हैं। इटेलियन स्टाइल टीम 9-0 से आगे थी और लग रहा था कि वह इस मैच को आसानी से जीत लेंगे, लेकिन इंडियन टाइगर्स ने एक अंक लिया जो उसे कृष्णा ने 11वें शॉट में दिलाया। पांचवें राउंड में टाई था जहां दोनों टीमों ने 31.5 का स्कोर किया था, लेकिन अंत में इटेलियन टीम भारतीय टीम पर भारी पड़ी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3iwbCZ3
.
No comments:
Post a Comment