डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (4 जुलाई) धर्म चक्र दिवस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बौद्ध विद्वानों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से धर्म चक्र दिवस का उद्घाटन करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (IBC) संस्कृति मंत्रालय की देखरेख में शनिवार को धर्म चक्र दिवस के रूप में आषाढ़ पूर्णिमा मनाएगा।
Prime Minister to address celebration of Dharma Chakra Day / Asaadh Poornima on July 4, 2020. https://t.co/fg0waMMigN
— PMO India (@PMOIndia) July 3, 2020
via NaMo App pic.twitter.com/Us9vRNFs0Z
उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के बाद संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल और अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री किरेन रिजिजू का भी को संबोधन होगा। इस अवसर पर मंगोलिया के राष्ट्रपति का एक विशेष संबोधन भी पढ़ा जाएगा। मंगोलिया में सदियों से संरक्षित भारतीय मूल की एक बहुमूल्य बौद्ध पांडुलिपि भारत के राष्ट्रपति को भेंट की जाएगी।
गौरतलब है कि, आज ही के दिन महात्मा बुद्ध ने अपने पहले पांच शिष्यों को प्रथम उपदेश दिया था। इसी मौके पर पूरी दुनिया के बौद्ध हर साल इसे धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस के रूप में मनाते हैं। वहीं हिंदू धर्म में आज का दिन गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करने का होता है। इसे ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में भी मनाया जाता है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2D9ys8L
.
No comments:
Post a Comment