Monday, July 6, 2020

अमेरिका : आई-डे वीकेंड के दौरान शिकागो में 17 की मौत

https://ift.tt/31PpVCe

शिकागो, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में इंडिपेंडेंस डे हॉलीडे के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं ओर 63 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पीड़ितों में सात वर्ष और एक 14 वर्ष का बच्चा शामिल है।

यह लगातार तीसरा सप्ताह है, जब एक बच्चे की मौत हुई है।

शिकागो ट्रिब्यून की रविवार को रिपोर्ट के अनुसार, बीते सप्ताह गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक 20 माह का बच्चा और 10 वर्ष की लड़की की जान चली गई थी। इससे पहले एक सप्ताह में पांच बच्चों को बुरी तरह गोली मार दी गई थी।

गोलीबारी की अधिकतर घटनाएं जुलाई के चौथे सप्ताहंत दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र में हुई। इन क्षेत्रों में गोलीबारी हिंसा और गिरोह अपराध का लंबा इतिहास रहा है।

हिंसा की नवीनतम घटनाओं को देखते हुए शिकागो के मेयर लोरी लाइटफूट ने शनिवार रात ट्वीट कर कहा, जैसा कि कई परिवार हमारे देश की स्थापना को मनाने इकठ्ठे हो रहे हैं। हमें निश्चित ही खुद से पूछना चाहिए, क्या ये एक देश और एक शहर के रूप में हम हैं? हम इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकते। हम गोलीबारी की घटना को कम करने में प्रगति कर रहे हैं, लेकिन हमें और अच्छा करना है। हममें से प्रत्येक को अच्छा करना है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
America: 17 killed in Chicago during I-Day weekend
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e1Q57b

No comments:

Post a Comment