Wednesday, May 27, 2020

Share market: सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,082 के पार खुला

https://ift.tt/3gtints

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 183.81 अंक बढ़कर 30,793.11 पर और निफ्टी 53.15 अंकों की बढ़त के साथ 9,082.20 पर खुला है। लगभग 461 शेयरों में तेजी, 186 शेयरों में गिरावट आई है और 42 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज बढ़त नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.22 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 63.29 अंकों या 0.21% की गिरावट के साथ 30609.30 पर और निफ्टी 10.20 अंकों या 0.11% की गिरावट के साथ 9029.05 पर बंद हुआ।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eme29H

No comments:

Post a Comment