Wednesday, May 27, 2020

Fuel Price: लॉकडाउन 4 में पेट्रोल- डीजल की मांग में हुआ इजाफा, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

https://ift.tt/36vvXIs

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप देश में बढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन (Lockdown) के चलते आर्थिक समस्याएं भी बढ़ गई हैं। इनमें सरकार को मिलने वाला राजस्व भी शामिल है। ऐसे में जानकारों का अनुमान है कि सरकार राजस्व को बढ़ाने एक बार फिर से पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) के दाम में बढ़ोतरी कर सकती है। मालूम ​हो कि लॉकडाउन 3 में कई राज्य सरकारों ने अपने खजाने को खाली होता देख ईंधन पर वैट बढ़ाया था, जिसके चलते संबंधित राज्यों में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है।

वहीं अब एक ओर जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल नजर आने लगा है। वहीं दूसरी ओर देश में लॉकडाउन 4 में दी गई छूट के चलते पेट्रोल- डीजल की मांग में भी इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट की मानें तो मई माह के अंत या अगले माह में भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर सकती हैं। फिलहाल बात करें आज (बुधवार 27 मई) की तो पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

कोरोना का 19 को असर: Uber इंडिया ने 600 लोगों की छंटनी की

आज की कीमत इस प्रकार हैं:-

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

71.26 रुपए प्रति लीटर

69.39 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

76.31 रुपए प्रति लीटर

66.21 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

73.30 रुपए प्रति लीटर

65.62 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

75.54 रुपए प्रति लीटर

68.22 रुपए प्रति लीटर

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक, मास्टरकार्ड मिल कर करेंगे किसानों, छोटे उद्योगों की वित्तीय सहायता

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 27 may 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3c6152m

No comments:

Post a Comment