डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना ने गुरुवार को एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है।आतंकियों ने 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की तरह ही फिर से IED ब्लास्ट करने की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षाबलों ने समय रहते ही इस पर पानी फेर दिया। दरअसल सुरक्षाबलों ने राजपोरा के आइनगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार को जब्त किया है, जिसमें IED बम प्लांट किया गया था। कार में प्लांट किए गए बम को बम डिस्पोज़ल स्क्वायड ने वक्त रहते डिफ्यूज कर दिया।
#WATCH J&K: In-situ explosion of the vehicle, which was carrying IED, by Police in Pulwama.
— ANI (@ANI) May 28, 2020
Major incident of vehicle-borne IED explosion was averted by Police, CRPF & Army after Pulwama Police got credible info last night that a terrorist was moving with an explosive-laden car pic.twitter.com/UnUHSYB07C
बताया जा रहा है कि, कार को पुलवामा के राजपोरा रोड के पास शादीपुरा में पकड़ा गया। सफेद रंग की इस सैंट्रो कार में स्कूटर की नंबर प्लेट लगाई गई थी, जो कि कठुआ की रजिस्टर्ड थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे ट्रैस किया, जिसके बाद बम की तलाश की गई। वहीं बम डिस्पोजल यूनिट को बुलाने से पहले आसपास के इलाके को खाली भी कराया गया।
A major incident of a vehicle-borne IED blast averted by the timely input and action by Pulwama Police, CRPF and Army: Kashmir Zone Police #JammuAndKashmir pic.twitter.com/oR0aVMZYG0
— ANI (@ANI) May 28, 2020
पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने संयुक्त कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, एक आतंकी गाड़ी को चला रहा था, सुरक्षाबलों की शुरुआती गोलीबारी के बाद ही वह मौके से फरार हो गया। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि, इन्हें सुरक्षाबलों के किसी काफिले पर हमले के लिए यहां लाया गया था। फिलहाल इस मामले को अब NIA को सौंपा जा रहा है।
It was kept under watch at night, people in nearby houses were evacuated & the vehicle was exploded in-situ by bomb disposal squads as moving the vehicle would've involved serious threat. Vehicle is reportedly using a number plate of a scooter registered somewhere in Kathua dist.
— ANI (@ANI) May 28, 2020
लॉकडाउन उल्लंघन: दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा
IED ब्लास्ट में शहीद हुए थे 40 जवान
गौरतलब है कि, 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आईईडी से भरी एक कार का इस्तेमाल किया था, जिसे सीआरपीएफ जवानों के काफिले में घुसा दिया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3c60uOh
.
No comments:
Post a Comment