Thursday, May 28, 2020

सेंसेक्स 200 अंक ऊपर खुला, निफ्टी ने भी बनाई बढ़त

https://ift.tt/2XIg5yq

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन घरेलूशेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 32800 के ऊपर खुला और एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 50 अंकों की तेजी के साथ करीब 9365 पर खुला।

सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 213.55 अंकों यानी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 31,818.77 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 66.80 अंकों यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 9281.75 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 222.58 अंकों की बढ़त के साथ 31827.80 पर खुला और 31,858.74 तक उछला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 50 अंकों की बढ़त के साथ 9364.95 पर खुला और 93291.90 तक उछला।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex opens 200 points, Nifty also leads
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eiQylY

No comments:

Post a Comment