Saturday, May 2, 2020

Coronavirus in India: 37 हजार पार संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटे में 71 की मौत और 2293 नए पॉजिटिव मिले

https://ift.tt/3cZxGI2

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ भारत में भी वायरस से जंग जारी है। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 71 लोगों की मौत हुई और 2,293 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही शनिवार सुबह 8 बजे तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 37,336 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,218 पहुंच गई है। इसके अलावा 9,951 लोग स्वस्थ हुए हैं और 26,167 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 2 हफ्ते लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को लॉकडाउन को लेकर नई गाइड लाइन जारी की। इसके तहत देश में 17 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। नई गाइड लाइन के अनुसार रेड जोन वाले जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। वहीं ग्रीन जोन में कुछ राहत दी जाएगी, लेकिन ग्रीन जोन से रेड जोन में आने-जाने पर सख्ती के साथ पाबंदी रहेगी। लॉकडाउन 2.0 की मियाद 3 मई को खत्म होने वाली थी, लेकिन सरकार ने Lockdown 3 की घोषणा दो दिन पहले ही कर दी।

महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले
भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमण के 11,506 मामले हैं, जबकि राज्य में 485 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे स्थान पर गुजरात है, यहां संक्रमण के मामले 4,721 हैं। साथ ही 2,36 लोगों की मौत हुई है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है, यहां संक्रमण के मामले 3,738 हैं और मरने वालों की संख्या 61 है। मरने वालों की संख्या मध्यप्रदेश में तुलनात्मक रूप से अधिक है। यहां मरने वालों की संख्या 145 है और 2,719 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश में राज्यों की स्थिति:

क्र. राज्य पॉजिटिव केस (111 विदेशी)  डिस्चार्ज  मौत
1 अंडमान निकोबार 33 16 0
2 आंध्रप्रदेश 1463 403 33
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 43 32 1
5 बिहार 471 98 3
6 चंडीगढ़ 88 17 0
7 छत्तीसगढ़ 43 36 0
8 दिल्ली 3738 1167 61
9 गोआ 7 7 0
10 गुजरात 4721 735 236
11 हरियाणा 360 227 4
12 हिमाचल प्रदेश 40 30 1
13 जम्मू-कश्मीर 639 247 8
14 झारखंड 111 20 3
15 कर्नाटक 589 251 22
16 केरल 497 392 4
17 लद्दाख 22 17 0
18 मध्यप्रदेश 2719 524 145
19 महाराष्ट्र 11506 1879 485
20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 12 0 1
22 मिजोरम 1 0 0
23 ओडिशा 149 55 1
24 पुडुचेरी 8 5 0
25 पंजाब 480 90 19
26 राजस्थान 2666 1116 62
27 तमिलनाडू 2526 1312 28
28 तेलंगाना 1039 441 26
29 त्रिपुरा 2 2 0
30 उत्तराखंड 58 36 0
31 उत्तरप्रदेश 2328 654 42
32 पश्चिम बंगाल 795 139 33
देश में कुल संक्रमित 37336* 9951 1218


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus update news in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aXFKaE

No comments:

Post a Comment