Tuesday, May 26, 2020

Corona in World: दुनियाभर में कोरोना के मामले 56 लाख के करीब, 3.47 लाख से ज्यादा की मौत

https://ift.tt/2XrJYmg

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 56 लाख के करीब पहुंच गई है। 'Worldometer' वेबसाइट के अनुसार मंगलवार सुबह तक दुनियाभर में 55 लाख 90 हजार 358 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 47 हजार 907 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 लाख 66 हजार 574 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों की सूची में अब भारत का नाम भी शामिल हो गया है।

Coronavirus India: देश में 24 घंटे में 6535 नए केस और 146 की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 45 हजार के पार

चीन में स्वस्थ हुए 9 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी
चीन में कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हुए नौ मरीजों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में 81 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 78 हजार 277 मरीज उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, मेनलैंड चाइना में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 82 हजार 992 मामले दर्ज किए गए है, जिनमें से 4 हजार 634 लोगों की महामारी की चपेट में आने से मौत हुई है।

92 नई मौतों के साथ इटली में कुल आंकड़ा 32 हजार से अधिक
इटली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के चलते हुई 92 नई मौतों के बाद देश में महामारी से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 32 हजार 877 हो गया है। देश में अब तक कुल 2 लाख 30 हजार 158 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वर्तमान में कुल 55 हजार 300 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं।

UK में 121 नई मौतें, कुल आंकड़ा 37 हजार के पास
ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण के चलते हुई 121 नई मौतों के बाद देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 36 हजार 914 हो गया है। 1 हजार 625 दैनिक वृद्धि के साथ देश में सोमवार सुबह तक 2 लाख 61 हजार 184 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा कर कहा था कि, सरकार का इरादा बाहरी बाजारों (आउटडोर मार्केट्स) के साथ-साथ कार शोरूमों को 1 जून से फिर से खोलने का है। अन्य सभी गैर-जरूरी खुदरा विक्रेताओं को 15 जून से फिर से खोलने की अनुमति देने की योजना भी है। हालांकि, यह कदम अनिश्चित है और कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में प्रगति पर ही यह आधारित होगा।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 17,06,226 99,805 4,64,670
ब्राजील 3,76,669 23,522 1,53,833
रूस 3,53,427 3,633 1,18,798
स्पेन 2,82,480 26,837 1,96,958
ब्रिटेन 2,61,184 36,914 उपलब्ध नहीं
इटली 2,30,158 32,877 1,41,981
फ्रांस 1,82,942 28,432 65,199
जर्मनी 1,80,789 8,428 1,61,200
तुर्की 1,57,814 4,369 1,20,015
भारत 1,45,380 4,167 60,490


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Novel Coronavirus in World Live Update COVID19 cases surpassed 5.59 million total Deaths Recovered US
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2TUmrJZ

No comments:

Post a Comment