डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना की अधिकारी मेजर सुमन गावनी (Major Suman Gawani) को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड (2019) के लिए चुना गया है। सुमन संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात थीं। हाल ही में उन्होंने अपना मिशन पूरा किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी भारतीय शांति सैनिक को पुरस्कार दिया जाएगा। उनके साथ ब्राजील की नौसना अधिकारी कमांडर कार्ला मोंटेइरो डे कास्त्रो अरुजो भी अवार्ड प्राप्त करेंगी।
ऑनलाइन समारोह में पुरस्कार प्राप्त करेंगी सुमन
मेजर सुमन सम्मान समारोह के लिए न्यूयॉर्क जाने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण एक ऑनलाइन समारोह में पुरस्कार प्राप्त करेंगी। दोनों को 29 मई को सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने दोनों अधिकारियों को प्रभावशाली आदर्श बताते हुए कहा कि अपने काम के माध्यम से वे नये विचारों को समाहित करती हैं और समुदायों में विश्वास जगाती हैं।
टिहरी गढ़वाल के पोखर गांव से हैं सुमन
बता दें मेजन गावनी ने स्कूली शिक्षा उत्तरकाशी में पूरी की और देहरादून के गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री हासिल की। वह टिहरी गढ़वाल के पोखर गांव से हैं। जबकि उनके पिता एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी हैं। उनके तीन भाई-बहनों में से दो भारतीय सशस्त्र बलों में सेवारत हैं। वर्तमान में, मेजर गावनी दिल्ली में तैनात हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ZEJThM
.
No comments:
Post a Comment