Monday, May 25, 2020

बाक्सेटबॉल : हॉल ऑफ फेम कोच एडी सुटोन का निधन

https://ift.tt/3efNMho

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। बाक्सकेटबाल कोच और हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए एडी सुटोन का 84 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सुटोन हाल ही में तुल्सा ओखलाहोमा में थे। सुटोन के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। बयान में कहा गया है, हमारे पिता और कोच एडी सुटोन का 23 मई को दक्षिण तुल्सा स्थित अपने घर में निधन हो गया। वह अपने पीछे तीन बेटे और उनका परिवार छोड़ गए हैं जिनमें उनके नौ पोते-पोती शामिल हैं।

सुटोन ने लगभग 40 साल कोचिंग की है और उनके नाम रिकार्ड 806 जीत दर्ज हैं। वह क्रेघटन, अर्कांसा, केंटुकी और ओखलाहोमा में कोचिंग दे चुके थे। इसके अलावा वह एनसीएए के भी कोच रहे। उन्होंने अपने कोचिंग करियर का अंत 2008 में सैन फ्रांसिस्को के अंतरिम कोच के तौर पर किया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Boxetball: Hall of Fame coach Eddie Suton dies
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2LSrqq5

No comments:

Post a Comment