Thursday, April 2, 2020

India COVID-19 Live: नोवल कोरोनावायरस से पंजाब में पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा की मौत

https://ift.tt/2WZBtAk

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) ने अपनी जगह धीरे-धीरे बढ़ाना शुरू कर दिया है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दो हजार के पार हो चुकी है। अबतक कोविड-19 (COVID-19) के कारण 58 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 162 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। पीएम मोदी 11 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगे। पढ़िए भारत में नोवल कोरोनावायरस से संबंधित सभी अपडेट: 

India COVID-19 Live: 

राजस्थान में 9 नए मामले सामने आए:
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 9 और कोविड-19 मामले (रामगंज से 7, जोधपुर से 1 और झुंझुनू से 1) सामने आए हैं। अब नोवल कोरोनावायरस मामलों की संख्या 129 हो गई है। 

पंजाब में कोविड-19 से एक की मौत:
पंजाब में कोविड-19 से पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा (Nirmal Singh Khalsa) की अमृतसर में मौत हो गई। उन्हें रात में वेंटीलेटर पर रखा गया था। सुबह साढ़े चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) से पंजाब में मरने वालों का आंकड़ा पांच पहुंच गया है। पंजाब में अबतक 46 मामले सामने आये हैं। 

सोशल-डिस्टेंसिंग कराने गए पुलिस को भीड़ ने अधमरा किया:
मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोपा अंतर्गत गांव मोरना में लॉकडाउन (Lockdown) और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) लागू करने पहुंची पुलिस को भीड़ ने लहूलुहान कर दिया। गांव वालों की भीड़ द्वारा किए गए हमले में चौकी इंचार्ज मोरना सब-इंस्पेक्टर लेखराज सिंह सहित दो सिपाही बुरी तरह जख्मी हो गए। चौकी इंचार्ज की गंभीर हालत के चलते उन्हें तत्काल इलाज के लिए अब से कुछ देर पहले ही मेरठ रेफर कर दिया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मोरना गांव के पूर्व प्रधान और उसकी दो पुत्रवधुओं को गिरफ्तार कर लिया है।

इंडियन रेलवे ने शुरू की टिकट बुकिंग, 15 अप्रैल से कर सकेंगे यात्रा

इंदौर में बीमार मरीज की जांच को पहुंची टीम पर हमला:
मध्य प्रदेश में इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं। यहां सरकारी अमला अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग का एक टीम रानीपुरा क्षेत्र में बीमार महिला के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई थी, तभी कुछ लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रानीपुरा क्षेत्र में चिकित्सा विभाग का दल टाट पट्टी बाखल में कुछ महिलाओं को चेकअप के लिए साथ लेकर अस्पताल पहुंची थी। इसका रहवासियों ने विरोध किया और पुलिस के बैरिकेड तोड़कर टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि टीम एक बुजुर्ग महिला को मेडिकल चेकअप के लिए लेकर जाने वाली थी। इसी को लेकर यहां पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और विवाद करने लगे। समझाने के बाद भी ये नहीं माने और पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। इन लोगों ने पथराव भी किया।

कोरोना आतंकवाद फैलाने पर हो कठोर कार्रवाई : संगीत सोम
भाजपा उत्तर प्रदेश के सरधना से विधायक संगीत सोम ने कहा कि कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोग यहां कोरोना आंतकवाद फैला रहे हैं। जानबूझ कर विदेशों से लोग भारत भेजे गए, जिससे यहां यह बीमारी फैले। संगीत सोम ने एक चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कहा, दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के शामिल लोगों के साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार होना चाहिए। यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) के बचने के लिए जहां इस समय पूरा देश घर में है तो यह लोग एक साथ क्या कर रहे थे।

महाराष्ट्र में कोरोना के 335 मामलों में 6 दिन का शिशु भी शामिल
महाराष्ट्र में बुधवार को आए कोरोनावायरस के 33 नए मामलों में छह दिन का एक शिशु, उसकी 26 वर्षीय मां और एक नर्स शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है।शिशु के पिता ने बताया कि शिशु 26 मार्च की रात चेम्बुर के एक अस्पताल में पैदा हुआ, जहां इलाजरत एक मरीज बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पिता ने कहा कि हमें तत्काल अस्पताल छोड़ने के लिए कहा गया, जिसे क्वारंटीन किया जा रहा था और डॉक्टरों ने हमारी देखभाल से इंकार कर दिया। मेरी पत्नी और मेरे बच्चे की रिपोर्ट लगभग आधी रात को पॉजिटिव आई। तभी से हम कस्तूरबा हॉस्पिटल में हैं। हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि हमारे नवजात बच्चे को उचित इलाज मुहैया कराया जाए।


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid19 in india live news updates in hindi lockdown novel coronavirus tracker total corona death toll
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39DSiTY

No comments:

Post a Comment