Thursday, April 2, 2020

COVID19 Crisis: कोरोना संकट पर पीएम मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा

https://ift.tt/2w5yOtK

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में नोवल कोरोना वायरस (Novel Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लॉकडाउन घोषित होने के बावजूद देश में अब तक दो हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, मौत का आंकड़ा 50 को पार कर गया है। इस बीच कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 अप्रैल) सुबह 11 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे। 

कोरोना से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
पीएम मोदी कोविड-19 को रोकने के लिए सभी राज्यों द्वारा की गई तैयारियों, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे लड़ने के लिए किए गए इंतजामों, सभी राज्यों के मौजूदा हालातों, प्रवासी मजदूरों और तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर भी चर्चा की जा सकती है। बता दें कि, पिछले दो सप्ताह से कम समय में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की यह दूसरी बातचीत होगी। इससे पहले 20 मार्च को पीएम ने मुख्यमंत्रियों से बात की थी।

ऑपरेशन 'मरकज': मस्जिद छोड़ने को तैयार नहीं था जमात, आधी रात अजित डोभाल पहुंचे तब...

लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की पहली बैठक 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में मौजूदा स्थिति, विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों के साथ-साथ तब्लीगी जमात के लोगों के विभिन्न राज्यों में जाने से उत्पन्न खतरे पर भी चर्चा होने की संभावना है। लॉकडाउन के बाद देश के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की यह पहली बैठक होगी। 22 मार्च को लगाए गए जनता कर्फ्यू से दो दिन पहले 20 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। उस समय उन्होंने कोरोना के वैश्विक खतरे के प्रति मुख्यमंत्रियों को आगाह करते हुए पूरे देश को एकजुट होकर इसका सामना करने की जरूरत पर जोर दिया था। 24 मार्च को पूरे देश में किए गए लॉकडाउन के बाद से राज्यों को प्रवासी मजदूरों से लेकर कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा है।

Coronavirus World: अमेरिका में 4000 से ज्यादा की मौत, दुनिया में मरने वालों का आंकड़ा 43 हजार के पार

हालांकि, कैबिनेट सचिव और गृह सचिव लगातार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बातचीत कर हालात की समीक्षा कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ राजनीतिक नेतृत्व की एकजुटता ज्यादा जरूरी है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की आज की बैठक अहम मानी जा रही है। उम्मीद है कि सभी मुख्यमंत्री पिछले एक हफ्ते के लॉकडाउन के अपने अनुभवों को साझा करते हुए राज्यों के सामने आ रही दिक्कतों को भी प्रधानमंत्री के समक्ष उजागर करेंगे। इस बीच बुधबार रात स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 12 घंटों में देशभर में 240 नए मामलों के साथ कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 1,637 पहुंच गई है, जबकि 133 लोग उपचार के बाद महामारी से पूर्ण रूप से ठीक हो गए हैं। इनमें से अधिकतर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है। कुल 49 विदेशी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। महामारी ने 39 लोगों की जान ले ली है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
PM Narendra Modi Talk to Chief Ministers of all states over COVID19 Crisis Coronavirus Outbreak
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2xDiCk3

No comments:

Post a Comment