Saturday, April 4, 2020

कोरोनावायरस का असर: भारत में होने वाला FIFA अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप स्थगित

https://ift.tt/2UEsBhT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। FIFA ने कोरोनावायरस के कारण भारत में इस साल नवंबर में होने वाला अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। FIFA ने कहा कि, यह फैसला FIFA-कन्फेडरेशंस वर्किंग ग्रुप ने लिया है, जिसकी स्थापना हाल ही में FIFA काउंसिल ब्यूरो ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर की थी।

FIFA अंडर-20 महिला वर्ल्ड कप भी स्थगित
FIFA ने कहा, FIFA के कार्यकारी समूह ने FIFA अंडर-20 महिला वर्ल्ड कप पनामा-कोस्टा रिका 2020 को स्थगित करने का फैसला किया, जो अगस्त-सितंबर 2020 में होना था। साथ ही उसने भारत में इस साल नवंबर में होने वाले FIFA अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप को भी स्थगित कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें - कोरोनावायरस: सचिन ने कहा-फिजिकल ही नहीं मेंटल फिटनेस पर भी ध्यान देना जरूरी, हिमा दास बोलीं- डॉक्टर-पुलिस पर हमले से दुखी

फुटबाल की शीर्ष संस्था ने कहा कि, नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। भारत में FIFA अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन 2 नवंबर से 21 नवंबर तक देश के पांच शहरों में होना था। FIFA के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने कहा कि, कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए दुनिया में कोई भी नहीं जानता है कि फुटबॉल कब शुरू होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
FIFA postpones U-17 Women's WC in India due to Coronavirus Pandemic
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39J0ti2

No comments:

Post a Comment