Tuesday, March 3, 2020

Social Media: पीएम नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया छोड़ने का विचार, तो राहुल गांधी ने दी ये सलाह

https://ift.tt/2TiiD58

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कल रात एक ट्वीट कर सबको हैरान कर दिया। उन्होने ट्वीट (Tweet) कर सोशल मीडिया (Social Media) छोड़ने की बात कही। पीएम मोदी ने लिखा कि इस रविवार (8 मार्च) को मैं फेसबुक (Facebook), ट्विटर (Twitter), इंस्टाग्राम (Instagram) और यूट्यूब (Youtube) छोड़ने का विचार कर रहा हूं। नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रधानमंत्री को एक सलाह दी है।

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं। 

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने प्रधानमंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, सम्मानीय मोदी जी आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की सेना को यह सलाह दीजिए जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकंड अपशब्द और धमकी देते हैं। 

भारत में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स भारत में सबसे ज्यादा तो है। वहीं विश्व स्तर पर भी सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले नेताओं में शामिल है। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ऐसे बड़े नेता हैं तो उनसे ट्विटर पर आगे हैं। 

पीएम मोदी के कुल फॉलोअर्स
ट्विटर (Twitter) पर पीएम मोदी के 5 करोड़ 33 लाख 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि वह खुद 2373 लोगों को फॉलो करते हैं। इसी तरह फेसबुक पर उनके पेज पर चार करोड़ 47 लाख से ज्यादा लाइक हैं। यूट्यूब पर मोदी के 45 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी 3 करोड़ 52 लाख लोग प्रधानमंत्री मोदी को फॉलो करते हैं। नागरिकता संशोधन कानून समेत कई मुद्दों पर अपने विचारों को जनता के सामने रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) मंच का उपयोग किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी अकाउंट से पिछले छह महीने में हर दो घंटे में एक ट्वीट किया गया था। अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 के बीच मोदी ने कुल 2143 ट्वीट किए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pm narendra modi thinking quit social media accounts rahul gandhi give him advice says give up hatred
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2vq3oOC

No comments:

Post a Comment