डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (3 मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात सुबह 11 बजे संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय में होगी। बता दें कि, तीसरी बार दिल्ली की कमान संभालने के बाद सीएम केजरीवाल और पीएम मोदी के बीच यह पहली मुलाकात है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दिल्ली हिंसा पर बात हो सकती है।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal to meet Prime Minister Narendra Modi today in Parliament. pic.twitter.com/jNCxgHXzgK
— ANI (@ANI) March 3, 2020
गौरतलब है कि, इससे पहले उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और हिंसा के बाद के हालातों की उन्हें जानकारी दी थी। अरविंद केजरीवाल ने 19 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।
दिल्ली हिंसा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में बीते सप्ताह भड़की हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 47 हो गया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IhCMBS
.
No comments:
Post a Comment