डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है।कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को भी बाजार में गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 1,755.52 अंक या 6.08% नीचे गिरकर 27113.99 पर और निफ्टी 521.25 अंक या 6.15% की गिरावट के साथ 7947.55 पर खुला है। 27 दिसंबर 2016 के बाद पहली बार निफ्टी 8,000 से निचे पहुंचा है। लगभग 117 शेयरों में तेजी आई है, 714 शेयरों में गिरावट आई है और 29 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें - Closing Bell: सेंसेक्स 810 अंक लुढ़का, निफ्टी 8,966 के नीचे बंद हुआ
गिरावट में बंद हुआ था बाजार
वायरस के कारण पिछले सप्ताह बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इसका असर इस सप्ताह भी जारी है। बुधवार को भी बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,709.58 अंक या 5.59% की गिरावट के साथ 3 साल के निचले स्तर पर 28,869.51 पर, जबकि निफ्टी 425.55 अंक या 4.75% नीचे गिरकर 8,541.50 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Uc4oxS
.
No comments:
Post a Comment