डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसका असर इस सप्ताह भी दिखाई दे रहा है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को भी बाजार में गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 298.17 अंक या 0.95% की गिरावट के साथ 31091.90 पर और निफ्टी 73.40 अंक या 0.80% नीचे गिरकर 9124 पर खुला है। लगभग 359 शेयरों में तेजी, 434 शेयरों में गिरावट आई है, और 32 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इन शेयरों में गिरावट
एचडीएफसी बैंक, ज़ी एंट, टाइटन, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, यूपीएल और ग्रासिम इंडस्ट्रीज में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
14 पैसे मजबूत होकर 74.13 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे की मजबूती के साथ 74.13 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे टूटकर 74.27 के स्तर पर बंद हुआ था।
गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे सोमवार को शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 2,713.41 अंक या 7.96% की गिरावट के साथ 31390.07 पर और निफ्टी 757.80 अंक या 7.61% की गिरावट के साथ 9197.40 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2U9KUtS
.
No comments:
Post a Comment