Tuesday, March 17, 2020

Fuel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत, जानें आज के दाम

https://ift.tt/2TUOhG1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद मंगलवार (17 मार्च) को स्थिरता देखने को मिली। आज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया। यानी कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही पुरानी कीमतों पर उपलब्ध होंगे। बता दें कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने 16 मार्च को लगातार पांचवे दिन पेट्रोल के दाम 17 पैसे और डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की थी। 

मालूम हो कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है। हालांकि अधिक राहत आमजनों को नहीं मिल सकी। जिसका कारण सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल दोनों पर एक्साइज ड्यूटी में 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा देना है।  

कोरोना का कहर: 2000 रुपए टूटा सोना, 6000 से ज्यादा लुढ़की चांदी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 75.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 72.29 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 72.28 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।

डीजल की कीमत
जबकि डीजल की कीमत दिल्ली में 62.29 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 65.21 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 64.62 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 65.71 रुपए चुकाना होंगे।

इस तरह करें पैन को आधार से लिंक, 31 मार्च को खत्म हो रही डेडलाइन

कच्चे तेल में कारोबार 
मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड में करीब 4 फीसदी और ब्रेंट क्रूड में करीब 2.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 30 डॉलर प्रति औंस और 31 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि सोमवार को एमसीएक्स पर कच्चा तेल मार्च वायदा 243 रुपए की भारी गिरावट के साथ 2,153 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

1 अप्रैल महंगा होगा पेट्रोल-डीजल
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल 2020 से 50 पैसे से एक रुपए लीटर की वृद्धि हो सकती है। इसका कारण देश में BS-6 उत्सर्जन मानकों वाले ईंधन का उपयोग शुरू होना है। दरअसल, सरकार ने वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये एक अप्रैल से BS-6 मानकों वाले ईंधन का उपयोग करने का निर्णय किया है। फिलहाल देश में BS-4 मानकों वाला ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Fuel Price: Relief in petrol and diesel prices, know today's price
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33psxp4

No comments:

Post a Comment