डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 184.04 अंक या 0.65% बढ़कर 28472.27 पर और निफ्टी 62.05 अंक या 0.75% की बढ़त के साथ 8325.50 पर खुला है। लगभग 491 शेयरों में तेजी, 285 शेयरों में गिरावट आई है और 29 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पावर ग्रिड, गेल, ओएनजीसी, वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, आईटीसी डॉ.रेड्डीज लैब और भारती एयरटेल में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट देखने को मिल रही है।
22 पैसे मजबूत होकर 74.77 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 22 पैसे की मजबूती के साथ 74.77 के स्तर पर खुला है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.99 के स्तर पर बंद हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें - Closing Bell: सेंसेक्स 810 अंक लुढ़का, निफ्टी 8,966 के नीचे बंद हुआ
गिरावट में बंद हुआ था बाजार
दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। इसका असर बाजार पर इस सप्ताह भी देखने को मिला। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भी बाजार गिरावट में बंद हुआ। सेंसेक्स 581.28 अंकों या 2.01% की गिरावट के साथ 3 साल के निचले स्तर 28288.23 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 205.35 अंकों या 2.42% की गिरावट के साथ 8263.45 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3a7szEr
.
No comments:
Post a Comment