डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इससे अबतक 236 लोग संक्रमित पाए गए और चार लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में चार लोगों के कोरोनावायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं आज (शनिवार) से अगले तीन दिन तक दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे। हालांकि दवा की दुकानें खुली रहेंगी।
Live Coronavirus News:
- लोगों के टेस्ट के लिए तैयार
ICMR वैज्ञानिक रमन आर गंगा ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट के लिए तैयार हैं। कोरोना के टेस्ट को प्राइवेट लैब्स द्वारा भी किया जाएगा। टेस्ट का खर्च 5 हजार रुपए तक आ सकता है। ये जानकारी हमनें सरकार को दे दी है।
- मुंबई के गुरु तेग बहादुर नगर रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम
मुंबई में गुरु तेग बहादुर नगर रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम हो गई है। कल मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि मुंबई, पुणे और नागपुर सहित राज्य के प्रमुख शहरों में आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी ऑफिस और दुकानें 31मार्च तक बंद रहेंगी। नागपुर में सड़कें भी सुनसान।

- कोरोनावायरस के कारण विहिप ने किया रामनवमी के कार्यक्रम में बदलाव
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 25 मार्च हनुमान जयंती से 8 अप्रैल तक देशभर में मनाए जाने वाले रामनवमी के कार्यक्रमों के स्वरूप में बदलाव किए हैं। विहिप के केंद्रीय महासचिव मिलिंद परांडे ने लोगों से अपील की है कि देश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप और महामारी से निपटने के लिए राम महोत्सव के दौरान कोई बड़ी शोभायात्रा, रथयात्रा या ऐसा कोई आयोजन ना करें, जिससे इस वायरस को फैलाने में मदद मिलती हो। मिलिंद परांडे ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने अपने घरों या निकट के मंदिरों में सुचिता के साथ एकत्र होकर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दिए गए स्वास्थ्य रक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
- यूपी के मॉल बंद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और तेज सर्तकता बरतनी शुरू की है। उन्होंने सभी शॉपिंग मॉल को बंद करने के साथ ही लखनऊ, कानपुर व नोएडा को सैनिटाइज करने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कोरोनावायरस को रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रबंधों के क्रियान्वयन में जन सहयोग की बड़ी भूमिका है। कहा कि सभी शॉपिंग मॉल को बंद करने के साथ ही लखनऊ, कानपुर व नोएडा को सैनिटाइज करने का आदेश दिया है।
कोरोनावायरस से संक्रमित फेफड़े की पहली 3D तस्वीर आई सामने, देखते ही सहमी दुनिया
- हरियाणा में धारा 144
हरियाणा सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे राज्य में एहतियातन आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत धारा-144 लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 20 या इससे अधिक व्यक्तियों को एक स्थान पर एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। गुरुग्राम व फरीदाबाद में पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर पाबंदी रहेगी।
- महाराष्ट्र सरकार हुई सख्त- मुंबई, पुणे, नागपुर बंद
कोरोना वायरस मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर महाराष्ट्र में एहतियातन बंद को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने और सख्ती बरतते हुए शुक्रवार को मुंबई, पुणे, नागपुर में सभी निजी कार्यालयों, दुकानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश दिया। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति घटाकर 25 फीसदी कर दी गई है व कक्षा एक से आठ तक की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इन सबके बीच मुंबई की लाइफलाइन यानी लोकल ट्रेनों की सेवाएं फिलहाल जारी रहेंगी, हालांकि मुख्यमंत्री ने लोगों से इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कहीं सफर करने से मना किया है।
- जनता कर्फ्यू में शामिल नहीं होंगी शाहीन बाग की दादियां
जहां प्रधानमंत्री की सलाह के बाद रविवार को जनता कर्फ्यू की तैयारी चल रही है। वहीं शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक धरना नहीं छोड़ेंगी, और न ही जनता कर्फ्यू का हिस्सा बनेंगी।हालांकि कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए यहां प्रदर्शनकारी महिलाओं की संख्या कम कर दी गई है। मुख्य पंडाल में अब केवल 40-50 महिलाएं ही मौजूद हैं। शाहीन बाग की दादी के नाम से मशहूर आसमा खातून ने कहा, हम यहां से तब तक नहीं हिलेंगे जब तक की सीएए का काला कानून वापस नहीं लिया जाता। भले ही मुझे कोरोनावायरस संक्रमण हो जाए। मैं शाहीन बाग में मरना पसंद करूंगी, लेकिन हटूंगी नहीं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bg3SpO
.
No comments:
Post a Comment