डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 13वें सीजन से नाम वापस ले लिया है। वोक्स IPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तरफ से खेलने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वोक्स ने फ्रेंचाइजी को इस बात की जानकारी दे दी है और फ्रेंचाइजी ने उनके विकल्प की खोज भी शुरू कर दी है। वोक्स ने कहा है कि, इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सीजन में खुद को फिट रखने के मकसद से उन्होंने यह फैसला लिया है।
वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक और बुरी खबर है। क्योंकि वह पहले से ही साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबादा और ईशांत शर्मा की चोटों से जूझ रही है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2vKLs1b
.
No comments:
Post a Comment