Tuesday, March 3, 2020

Delhi: बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भावुक हुए पीएम, बोले- पहले देश, फिर दल

https://ift.tt/32LIANF

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज (3 मार्च) पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली दंगे को लेकर भावुक हो गए। पीएम मोदी ने कहा, देश पहले होता है, दल बाद में होता है। देश में एकता और शांति रहना बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोगों को भारत माता की जय बोलने में भी दिक्कत है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया, संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए। उन्होंने बीजेपी सांसदों से कहा, सबका साथ, सबका विकास बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने दंगों का जिक्र नहीं किया, लेकिन भावुकता के साथ कहा, देश पहले होता है, दल बाद में होता है। देश में शांति और एकता का रहना बेहद जरूरी है। हम देश हित के लिए हैं और देश सबसे बड़ा है। हमारा मंत्र विकास है।

पीएम मोदी ने सवाल उठाते हुए कहा, क्या आजादी के लिए जान देने वालों ने देश के लिए यही सोचा था, आज हम कहां पहुंच गए हैं, देशभक्ति से ज्यादा दल को अहमियत क्यों दे रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi: BJP Parliamentary Party Meeting in Parliament Library Building, Prime Minister Modi, Pralhad Joshi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2wq5VrW

No comments:

Post a Comment