Tuesday, March 3, 2020

सेंसेक्स में 500 अंकों का उछाल

https://ift.tt/2uMazjB

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 571 अंकों तक उछला वहीं, निफ्टी 179 अंकों से ज्यादा उछला।

सुबह 10 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 441.65 अंकों यानी 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 38,585.67 पर जबकि निफ्टी 171.75 अंकों यानी 1.54 फीसदी की तेजी के साथ 11,304.50 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र की क्लोजिंग से 336.87 अंकों की तेजी के साथ 38,480.89 पर खुला और 38,715.86 तक उछला। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 84.8 अंकों की तेजी के साथ 11,217.55 पर खुला और 11,312.65 तक चढ़ा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex rises by 500 points
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IeAALz

No comments:

Post a Comment