Saturday, March 21, 2020

Coronavirus News Live: इटली में एक दिन में गई 627 की जान, दुनियाभर में 11 हजार से ज्यादा की मौत

https://ift.tt/2UDfext

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के ढाई लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। दुनिया के करीब 163 देशों इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। कोरोना वायरस के 2,68,940 मामले सामने आए हैं, जबकि 11, 244 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 67,003 लोगों की रिकवर कर लिया गया है। वहीं इटली का बुरा हाल है। इटली में 24 घंटे के अंदर 627 लोगों की मौत हुई है।

LIVE Update:

जर्मनी और फिलीपीन्स में भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए अडवाइजरी जारी कर घर में रहने को कहा है।

वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास की तरफ से भारतीयों के लिए सूचना जारी कर कहा गया है कि, लोग घरों में ही रहें और USCIS की वेबसाइट पर वीजा बढ़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अमेरिका के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के ऑफिस का एक कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

श्रीलंका में भी शुक्रवार को देशभर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।


कोरोना : इटली में एक दिन में 627 लोगों ने जान गवाई, शव दफनाने के लिए कम पड़े ताबूत, दुनिया में अब तक 11 हजार से ज्यादा मौतें

पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का कहर
रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस के 2,68,940 मामले सामने आए हैं। 11, 244 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 67,003 लोगों को रिकवर कर लिया गया है। चीन में 41 नए केसों के साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 81 हजार हो चुकी है। चीन में अब तक 3,255 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 81, 008 लोग अभी भी वायरस की चपेट में हैं। इटली में कुल 4,032 लोगों की जान जा चुकी है और 47,021 लोग संक्रमित हैं। ईरान में 1,433 मौंते हुईं और 19,644 संक्रमित हैं।

  • कोरोना का कोहराम ब्रिटेन और अमेरिका में भी जारी है। ब्रिटेन में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3983 है। बीते दिन यहां कोरोना के 714 नए मामले मिले। ब्रिटेन में अब तक 177 लोगों की मौत हो चुकी है।
     
  • अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 54 मौतें हुई हैं। एक दिन में यहां 5709 नए मामले भी सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमित मामले 19,644 हो गए। अमेरिका में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है।
     
  • स्पेन में भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। स्पेन में हुई मौतों का आंकड़ा 1093 पहुंच गया है जबकि 3 हजार से अधिक नए मामले देखने को मिले।
  • ईरान में 149 नई मौतों के बाद आंकड़ा 1,433 पहुंच गया है। 1,237 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 19,644 तक पहुंच गई है।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus News Live Covid19 Live Updates Coronavirus in World Corona Crisis in Italy, coronavirus cases
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Wz5ZR9

No comments:

Post a Comment