Monday, March 16, 2020

Business: यस बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अनिल अंबानी को भेजा समन

https://ift.tt/2Wc87hM

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यस बैंक (Yes Bank) के फाउंडर राणा कपूर (Rana Kapoor) और अन्य के खिलाफ लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) को समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंबानी ने ईडी (ED) से समय मांगा है। उन्हें एक नई तारीख मिल सकती है। रिलायंस समूह ने बैंक से करीब 12 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जो डूब गया है। 

केंद्र सरकार का कर्मचारियों और पेंशनधारियों को तोहफा, बढाया महंगाई भत्ता

एसबीआई को बताया बेरहम बैंक
वहीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का एक ऑडियो क्लिक वायरल हो रहा है। जिसमें वह एसबीआई को बेरहम बैंक बता रही हैं। यह वाकया उस समय का है जब पिछले दिनों स्टेट बैंक के फाइनेंशियल आउटरीज प्रोग्राम में शिरकत करने के सिलसिले में वह गुवाहाटी गई थीं। कार्यक्रम में एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार और विभिन्न बैंकों के प्रमुख भी पहुंचे थे। उसी समय की यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। ऑडियो क्लिप में सीतारमण चाय बगान के कामगरों को कर्ज मिलने में हो रही कठिनाई को जानकर नाराज हैं। वह कह रही हैं- मुझे यह मत बताइए कि आप सबसे बड़ा बैंक हैं। आप बेरहम बैंक हैं। एसएलबीसीज इस तरह काम नहीं करते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ed summoned anil ambani in connection with probe against yes bank
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WnmzDs

No comments:

Post a Comment