मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम मुंबई सिटी एफसी ने गुरुवार को अपने कोच जॉर्ज कोस्टा से नाता तोड़ा लिया है। कोस्टा का करार खत्म हो रहा था और फ्रेंचाइजी ने इसे विस्तार नहीं दिया।
मुंबई की टीम लीग के छठे सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी और पांचवें नंबर पर रही थी।
मुंबई सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रानिल दास ब्लाह ने कहा, हम कोस्टा का दो सीजनों में दिए गए उनके योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने अपने पहले सीजन में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था। क्लब में हर कोई कोस्टा को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं देता है।
सहायक कोच मार्को लेइटे और प्रेडो मिगुएल कोरिया ने भी क्लब का दामन छोड़ दिया है।
क्लब अब कोस्टा के विकल्प ढूंढ़ने का अभियान शुरू करेगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38ln8Al
.
No comments:
Post a Comment