Thursday, March 5, 2020

क्रिकेट: कोहली ने भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर दी बधाई, कहा- हमें आप पर गर्व है

https://ift.tt/38qWlma

डिजिटल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। मैच रद्द होने के कारण भारतीय टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिल गया है। भारतीय महिला टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। इस पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर बधाई दी है। ICC के नियमानुसार- मैच रद्द होने पर भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप रहने के कारण फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम ग्रुप-ए के सभी 4 मैच जीतकर टॉप पर रही थी। 

कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई। हमें आप लड़कियों पर गर्व है और आप सभी को फाइनल के लिए शुभकामनाएं। 

विराट के अलावा इन खिलाड़ियों ने भी ट्वीट कर दी बधाई -  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Virat Kohli congratulates Indian women's cricket team, said, 'We are proud of you'
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2PPNRyn

No comments:

Post a Comment