Wednesday, March 4, 2020

भाजपा चार विधायकों को ले गई बैंगलुरू : ओझा

https://ift.tt/2TlOHVO

भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को समर्थन देने वाले विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उनके चार विधायकों को बैंगलुरू ले गई है।

ओझा ने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए दावा किया, राज्य की कमलनाथ सरकार को कोई खतरा नहीं है, भाजपा चार विधायकों को बैंगलुरू ले कर गई है। यह वे विधायक है जो सरकार को समर्थन दे रहे हैं।

ओझा से जब विधायकों के नाम पूछे तो उन्होंने उसका खुलासा नहीं किया।

बीती रात दिल्ली के घटनाक्रम के बाद भोपाल में बुधवार सुबह से खासी गहमागहमी है। ओझा ने माना कि कई विधायकों और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से अनौपचारिक मुलाकात की है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BJP takes four MLAs to Bengaluru: Ojha
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IghuEK

No comments:

Post a Comment