Friday, March 20, 2020

निर्भया मामला : डॉक्टरों ने चारों दोषियों की मौत की पुष्टि की

https://ift.tt/2Wv4cge

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। डॉक्टरों ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले के चारों दोषियों की मौत की पुष्टि कर दी है। चारों दोषियों को शुक्रवार तड़के साढ़े पांच बजे फांसी पर लटकाया गया। इसके बाद उन्हें कुछ देर तक फंदे पर ही लटके हुए छोड़ दिया। डॉक्टरों ने सभी दोषियों की नब्ज देखकर व अन्य जरूरी जांच करके उनकी मौत की पुष्टि की है।

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने आईएएनएस को बताया, डॉक्टरों ने निर्भया के सभी चारों दोषियों की मौत की पुष्टि कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोषियों को फांसी पर लटकाने वाले जल्लाद पवन ने फांसी दिए जाने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन का धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच मेरठ के लिए रवाना कर दिया गया है।

फांसी के वक्त से लेकर इससे करीब 36 घंटे पहले ही तिहाड़ जेल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी काम में लगे हुए थे। दरअसल अधिकारी कहीं भी कोई छोटी सी चूक न हो जाए, इसकी कोई भी गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते थे। यही वजह है कि तिहाड़ जेल के महानिदेशक (डीजी) संदीप गोयल के साथ ही एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल राजकुमार और जेल नंबर-3 के सुपरिटेंडेंट सुनील बुधवार की सुबह से ही जेल से बाहर नहीं गए। ये तमाम आला अधिकारी निर्भया के गुनगहारों को फांसी देने की तैयारियों में जुटे रहे।

राष्ट्रीय राजधानी में 16 दिसंबर 2012 को 23 वर्षीय फिजियोथेरेपी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चार दोषियों विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह और पवन गुप्ता को शुक्रवार की सुबह निर्धारित समय 5:30 बजे फांसी की सजा दे दी गई।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nirbhaya case: Doctors confirm death of four convicts
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WuWpPi

No comments:

Post a Comment