Thursday, March 19, 2020

पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई लेंगे राज्यसभा की शपथ

https://ift.tt/33rFHlx

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई जिन्हें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए नामित किया है, गुरुवार को उच्च सदन के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे।

गोगोई सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। उन्हें सोमवार को राज्यसभा सदस्य के लिए नामित किया गया था।

उन्होंने पांच जजों की बैंच का नेतृत्व करते हुए मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले 70 साल पुराने अयोध्या मसले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।

गोगोई की शपथ के अलावा राज्यसभा में आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्य गोपाल नारायण सिंह महिलाओं के सुरक्षा के मुद्दों से संबंधित रिपोर्ट संसदीय स्थायी समिति के सामने पेश करेंगे।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बांध सुरक्षा विधेयक, 2019 को पारित कराने के लिए आगे बढ़ाएंगे। यह बिल बांध की विफलता से संबंधित आपदाओं की रोकथाम से जुड़ा है।

भूपेन्द्र यादव कानून और न्याय मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा करेंगे।

इसके अलावा सदन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा जारी रखेगा, जो कि बुधवार को सदस्य टी.के.एस.इलांगोवन द्वारा शुरू की गई थी।

प्रताप सिंह बाजवा ग्रामीण विकास और किसान कल्याण मंत्रालयों के कामकाज पर चर्चा करेंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Former Chief Justice Gogoi will take oath of Rajya Sabha
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Uk1V4M

No comments:

Post a Comment