डिजिटल डेस्क, कुआलालंपुर। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण बुधवार को एएफसी कप-2020 के मैचों को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला किया। इसमें चेन्नई सिटी एफसी का ग्रुप मैच भी शामिल है। चेन्नई सिटी ने ग्रुप-ई के अपने पहले मैच में माजिया आर एंड सी के साथ 2-2 का ड्रॉ खेला था और अब उसे अपना अगला मैच घर से बाहर 15 अप्रैल को टीसी स्पोटर्स क्लब के साथ खेलना था।
एएफसी ने एक बयान में कहा कि एएफसी कप-2020 के दोबारा से शुरू होने से पहले वह स्थिति पर करीबी से नजर रखेगा। एएफसी ने इससे पहले एएफसी वेस्ट जोन ग्रुप के सभी मैचों को स्थगित कर दिया था। हालांकि नया आदेश अब पांच एएफसी जोन के सभी मैचों पर लागू होगा। एएफसी चैंपियंस लीग को पहले ही टाला जा चुका है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3d3S5MZ
.
No comments:
Post a Comment