Sunday, February 23, 2020

US President visits India: ट्रंप ने शेयर किया बाहुबली का वीडियो, लिखा- मिलने के लिए बेकरार हूं

https://ift.tt/32gCwfU

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने बाहुबली फिल्म के एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए, लिखा- मैं भारत में दोस्तों से मिलने के लिए बेकरार हूं। इस वीडियो में राष्ट्रपति ट्रंप को बाहुबली की तरह दिखाया गया है। अब तक इस ट्वीट को करीब 13 हजार लोगों ने रीट्वीट किया और करीब 49 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। जिस बाहुबली वाले वीडियो को राष्ट्रपति ट्रंप ने रीट्वीट किया उसे

To celebrate Trump's visit to India I wanted to make a video to show how in my warped mind it will go......

USA and India united!
pic.twitter.com/uuPWNRZjk4

— Sol (@Solmemes1) February 22, 2020 ">@Solmemes1 हैंडल से ट्वीट किया गया था। बता दें कि ट्रंप ने ये वीडियो भारतीय समयानुसार 23 फरवरी को सुबह 4 बजे किया है। 

बता दें कि 24-25 फरवरी को ट्रंप भारत दौरे पर रहेंगे। अहमदाबाद पहुंचने के बाद वह पीएम मोदी के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक यानी 22 किलोमीटर का फासला तय करेंगे। इस दौरान ड्रोन और हर कोने पर लगे CCTV कैमरे निगरानी करेंगे। इतना ही नहीं, हर इमारत पर अमेरिकी स्नाइपर और NSG कमांडो तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से सारे शहर में नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पूरे अहमदाबाद में 11 हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे।

दौरा: ट्रंप के सुरक्षा दस्ते में शामिल फुटबॉल और बिस्कुट सबसे भरोसेमंद, जानें खुफिया सच्चाई 

‘हाउडी मोदी’ में रखी गई थी न्योते की नींव
प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर 2019 में अमेरिका का दौरा किया था, जहां उन्होंने ह्यूस्टन में 50 हजार लोगों की एक बड़ी रैली ‘हाउडी मोदी’ को संबोधित किया था। इसकी मेजबानी पीएम मोदी ने की थी। इस दौरान ट्रंप और पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया था। तभी पीएम मोदी ने ट्रंप को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Donald Trump India tour US President visits India Donald Trump will meet PM Modi Donald Trump tweet Trump Bahubali Video
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2T4QHR3

No comments:

Post a Comment