डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ आज (सोमवार) सुबह 11.40 बजे गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनका स्वागत करेंगे। ट्रंप के वेलकम के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां से दोनों नेता अहमदाबाद में बने विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि अपने 36 घंटे के दौरे के लिए डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी, बेटी, दामाद और एक बड़ी टीम के साथ भारत पहुंच रहे हैं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप भारत में तीन शहरों का दौरा करेंगे।
Live updates
अहमदाबाद के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रोड करेंगे और मोटेरा स्टेडियम में होने वाले 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। https://t.co/uHPPrK0qNT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
इस जगह दोनों ताकतवर नेता देंगे अपना भाषण (मोटेरा स्टेडियम)
Gujarat: Motera Stadium in Ahmedabad, where US President Donald Trump's 'Namaste Trump' will be held today. pic.twitter.com/a3mM7GhWFv
— ANI (@ANI) February 24, 2020
डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की तैयारियां
#WATCH Gujarat: A group of Garba dancers perform at the Airport Circle in Ahmedabad. The group is one of the artists who will perform during the road show of US President Donald Trump and First Lady Melania Trump today. pic.twitter.com/jbaKomm8bK
— ANI (@ANI) February 24, 2020
आगरा में ट्रंप के पहुंचने से पहले की तैयारियां
आगरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में आगरा की सड़कों को सजाया गया। ट्रंप आज अपने 2 दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं, इस दौरान वो ताजमहल का भी दौरा करेंगे। pic.twitter.com/DDa0JwHmNK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
गुजरात के साबरमती आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था
गुजरात: अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले होती तैयारियां। यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। pic.twitter.com/1n7jU33PIE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
मोटेरा स्टेडियम के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था
गुजरात: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। आज यहां पर 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम होगा। pic.twitter.com/bXgWdCT301
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2020
Gujarat: Horse-riding police personnel conduct patrolling outside Motera Stadium in Ahmedabad. US President Donald Trump's 'Namaste Trump' event will be held at the stadium today. pic.twitter.com/7fIEewUDWE
— ANI (@ANI) February 24, 2020
ऐसा रहेगा आज दिनभर का कार्यक्रम
सुबह 11.40 बजे: डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
दोपहर 12.00 बजे: एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप का रोड शो शुरू होगा।
दोपहर 12.20 बजे: दोनों नेता साबरमती आश्रम पहुंचेंगे, जहां पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
दोपहर 01.10 बजे: दोनों नेता दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां पर नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होगा।
शाम 03.30 बजे: डोनाल्ड ट्रंप आगरा के लिए रवाना होंगे।
शाम 4.45 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान आगरा पहुंचेगा।
शाम 5.15 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी ताज महल देखने पहुंचेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37T36gn
.
No comments:
Post a Comment