Monday, February 3, 2020

Statement: राष्ट्रपति का विवादित बयान, कहा- महिलाएं रेप का आरोप गंदी शक्ल वाले मर्दों पर लगाती हैं

https://ift.tt/2OmJ474

डिजिटल डेस्क, क्विटो। इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। उन्होंने गुआयाक्विल शहर में आयोजित इकोनॉमिक्स कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुष्कर्म का आरोप गंदे दिखने वाले मर्दों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है। जबकि हैंडसम दिखने वाले आदमियों के लिए खतरा कम रहता है। 

इक्वाडोर के एक अखबार ने लिखा है कि राष्ट्रपति मोरेनो ने कहा है कि यह अच्छी बात है कि महिलाएं यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। कई बार वो बुरी शक्ल वाले आदमियों से खफ़ा हो जाती है और शिकायत दर्ज करवा देती हैं। 

Pakistan: सुस्त अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने पाकिस्तान चीन को देगा PoK का कुछ हिस्सा

लेनिन ने कहा कि महिलाएं रेप का आरोप गंदी सुरत वाले मर्दों पर लगा देती हैं, लेकिन स्मार्ट आदमियों के साथ बनाए गए संबंध उनके लिए यौन शोषण नहीं होता। राष्ट्रपति मोरेनो के बयान का वीडियो पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं।

इसके बाद लेनिन ट्वीट कर बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने जो बयान दिया उसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी है तो मैं सभी से क्षमा मांगता हूं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Women only report harassment from ugly men says ecuador president lenin moreno
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36Y3bPq

No comments:

Post a Comment