Friday, February 7, 2020

Report: विराट कोहली भारतीय सिलेब्रिटी ब्रैंड वैल्यू में टॉप पर कायम, शाहरुख-सलमान भी उनसे पीछे

https://ift.tt/2SCOuw3

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आधुनिक दिनों में कई युवाओं के लिए आदर्श बने हुए हैं। मैदान पर रोज नए-नए रिकॉर्ड स्थापित करने वाले कोहली बिजनेस के मामले में रिकॉर्ड कायम करते जा रहे हैं। रन मशीन कोहली भारतीय सिलेब्रिटी ब्रैंड वैल्यू के मामले में लगातार तीसरे साल टॉप पर बने हुए हैं। ग्लोबल ऐडवाइजरी फर्म डफ एंड फेल्प्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में कोहली की ब्रैंड वैल्यू 23.75 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक हो गई है और इसमें 39 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

सेलेब्रिटी वैल्यूएशन स्टडी 2019 के शीर्षक के अनुसार, भारतीय कप्तान कोहली कई बॉलीवुड सितारों दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह और शाहरुख खान से भी आगे हैं। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय इस लिस्ट में 10.45 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ब्रैंड वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर है। खिलाड़ियों में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह 4.12 करोड़ अमेरिकी डॉलर ब्रैंड वैल्यू के साथ नौवें, सचिन तेंदुलकर 15वें और भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा 20वें नंबर पर हैं।

भारत के टॉप-20 ब्रांड वैल्यू वाले सिलेब्रिटी

रैंक सेलेब्रिटी 2019 में वैल्यू (करोड़ रु. में)
1 विराट कोहली 1691
2 अक्षय कुमार 744
3 दीपिका पादुकोण 665
4 रणवीर सिंह 665
5 शाहरुख खान 470
6 सलमान खान 397
7 आलिया भट्ट 326
8 अमिताभ बच्चन 300
9 महेंद्र सिंह धोनी 293
10 आयुष्मान खुराना 287
11 ऋतिक रोशन 277
12 वरुण धवन 251
13 प्रियंका चोपड़ा 230
14 रनबीर कपूर 193
15 सचिन तेंदुलकर 179
16 आमिर खान 178
17 टाइगर श्रॉफ 172
18 अनुष्का शर्मा 170
19 करीना कपूर 169
20 रोहित शर्मा 164


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Report: Virat Kohli continues to top Indian celebrity brand valuation List, shahrukh khan, Salman Khan
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UtO9hD

No comments:

Post a Comment