Wednesday, February 5, 2020

Opening Bell: सेंसेक्स 50 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,000 के नीचे

https://ift.tt/2SmZFJ7

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 49.98 अंकों या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40739.40 पर और निफ्टी 13.30 अंकों की गिरावट के साथ 11966.40 पर खुला है।

इन शेयरों में गिरावट
टाटा मोटर्स और ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। जबकि इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें - सेंसेक्स 130 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,100 के नीचे पहुंचा

6 पैसे मजबूत होकर 71.21 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे की मजबूती के साथ 71.21 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 71.27 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें - सेंसेक्स 230 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 12100 के पार

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 917.07 अंकों की तेजी के साथ 40,789.38 पर और निफ्टी 271.75 अंकों की तेजी के साथ 11,979.65 पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 306.43 अंकों की तेजी के साथ 40,178.74 पर खुला और 917.07 अंकों या 2.30 फीसदी तेजी के साथ 40,789.38 पर बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 40,818.94 के ऊपरी स्तर और 40,117.46 के निचले स्तर को छुआ था।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 78.35 अंकों की तेजी के साथ 11,786.25 पर खुला और 271.75 अंकों या 2.32 फीसदी तेजी के साथ 11,979.65 पर बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,986.15 के ऊपरी स्तर और के 11,783.40 निचले स्तर को छुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today: bse, sensex today, Budget, Budget 2020, gold, rupee, stock market, nse, bse, february news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Uoa35I

No comments:

Post a Comment